अब जनरल टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूत नहीं, ऑनलाइन करें बुक, रेलवे ने 20 Km लिमिट को किया खत्म

लखेश्वर यादव/ जांजगीर-चांपा. ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री को अब टिकट से लिए स्टेशन पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी टिकट कटवाने के चक्कर में कई बार ट्रेन छूट जाती है. इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे द्वारा यूटीएस मोबाइल ऐप बनाया गया है जिसमें यात्री ई टिकट ले सकते है. इसमें पहले यात्री को जहां से ट्रेन की टिकट लेना है उससे 20 किलोमीटर के अंदर वे यूटीएस ऐप से ई टिकट ले सकते थे. लेकिन रेलवे ने अब टिकट बुकिंग के लिए 20 किमी के दायरा को समाप्त कर दिया है. जिसमे यात्री दूरी से कहीं से भी UTS ऐप के जरिए यात्री अनारक्षित रेलवे टिकट ले सकते है.

रेलवे के द्वारा ई-टिकट की बिक्री को बढ़ाने और काउंटर में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने अब अनारक्षित ई टिकट खरीदने के लिए नियमों में बदलाव किया है. इसके लिए रेलवे ने जियो फेसिंग लिमिट को खत्म कर दिया है. जिससे अब यूटीएस ऐप से ई-टिकट लेने वालों रेलवे यात्रियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है.

ऐप ऐसे करेगा काम
इस संबंध में बिलासपुर रेल मंडल के अंबिकेश साहू ने बताया कि यूटीएस मोबाइल ऐप से अब कहीं से भी अनारक्षित कोच के लिए ई टिकट यात्री ले सकते हैं. यात्रियों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 किमी के लिमिट को खत्म करते हुए इसे अनलिमिटेड कर दिया गया है. इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि इस यूटीएस (UTS) मोबाइल ऐप से अब रेल यात्री घर बैठे कितनी दूर से भी ई-टिकट मोबाइल पर ही बनाकर यात्रा कर सकते हैं. लेकिन यह ऐप स्टेशन परिसर, और ट्रेन के अंदर काम नहीं करेगा. क्योंकि कई बार यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद परिसर के अंदर या ट्रेन चढ़ने के बाद ई-टिकट बनाना चाहते थे इसलिए ऐप परमिशन नहीं देता है.

FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 12:21 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें