अमेठी. उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर औपचारिक रूप से अभी भी कांग्रेस के उम्मीदवार का ऐलान होना बाकी है. इसी बीच अमेठी के कांग्रेस ऑफिस में हलचल शुरू हो गई है. कांग्रेस ऑफिस में राहुल गांधी के होर्डिंग-पोस्टर लगा दिए गए हैं. नामांकन की तैयारियां पूरी हो गई हैं. इतना ही नहीं, पार्टी ने जिला प्रशासन ने 151 गाड़ियों के काफिले का रोड शो निकालने के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी ली है. जिला प्रशासन की ओर से मंजूरी प्रदान भी कर दी गई है.
FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 20:35 IST










