आपका शहद असली है या नकली? इन 5 तरीकों से आसानी से घर पर ही लगाएं पता

How to check the purity of honey: आज के समय में ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल का एक चीज बहुत ही जरूरी हिस्सा बनती जा रही है. क्या आप समझ पायें, अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं. वो चीज है शहद. जी हां. शहद स्वाद में जितना मीठा और अच्छा होता है, उससे कई ज्यादा ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है. शहद में मौजूद हाई एंटीऑक्सिडेंट गुण शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं शहद में कई प्‍लांट कॉम्‍पोनेंट्स और एंटीफंगल गुण भी पाये जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में हमारी काफी मदद करता है. इसी वजह से ज्यादातर आयुर्वेद की दवाओं का बेहतर फायदा शुद्ध शहद के साथ उपयोग होने से ही मिलता है. लेकिन लोगों के बीच शहद की बढ़ती डिमांड से इसमें मिलावट का काम होने लगा है.

ज्यादातर लोगों को पता ही होगा, शुद्ध शहद को मधुमक्खियां फूलों के अर्क से बनाती हैं, जिसकी पहचान होना बहुत जरूरी होता है. असली और नकली शहद देखने में बिल्कुल एक जैसे ही लगते हैं. ऐसे में दोनों में फर्क करना बहुत ही मुश्किल होता है. हालांकि शुद्ध शहद की सही पहचान करना एकतरह से नामुमकिन काम भी नहीं है. आइए आज हम आपको शुद्ध शहद की पहचान कैसे करते हैं, इसकी कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं. जिसकी मदद से आपको पता चल जायेगा कि आप कहीं नकली शहद तो नहीं खा रहे हैं.

1. पानी में डालकर चेक करें
असली या नकली शहद की पहचान करने का सबसे आसान तरीका पानी में डालकर चेक करने का है. इसके लिए सबसे पहले आपको एक कांच के गिलास में नॉर्मल या फिर गर्म पानी लेना है. अब इसमें एक चम्मच शहद डाल दीजिए. अगर यह शहद पानी की तली में बैठ जाता है तो मान लीजिए असली है. लेकिन अगर यह पानी में घुल जाता है तो इसका मतलब शहद नकली है.

2. पेपर से करें पहचान
शुद्ध शहद की पहचान करने की एक और तरकीब है वो है पेपर टेस्ट. इस टेस्ट को करने के लिए आप पेपर पर कुछ बूंदे शहद की डाल दीजिए. अगर शहद को पेपर सोख लेता है तो यह नकली है. लेकिन अगर पेपर के ऊपर शहद अपनी जगह पर ही जस का तस जमा है, तो शहद शुद्ध है.

3. आग से शुद्धता की परख
आप चाहें तो पानी और पेपर के अलावा आग से भी शहद की शुद्धता की परख कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक मोमबत्‍ती जलाएं और फिर एक लकड़ी में रूई लपेटकर उस पर शहद लगा लें. अब इस शहद लगी लकड़ी को मोमबत्ती की आंच पर रखें. अगर रुई जलने लगती है, तो इसका मतलब शहद शुद्ध है. लेकिन जलने में वक्त लगता है तो शहद में किसी चीज की मिलावट है.

4. शहद के तार से करें पता
शहद की शुद्धता की जांच आप अंगूठे और उंगली से भी कर सकते हैं. इसके लिए शहद की एक बूंद को अंगूठे और उंगली के बीच में चिपका लीजिए. अब अंगूठे और उंगली को अलग करके बीच में बनने वाली तार को देखिए. अगर शहद असली है तो तार मोटा बनेगा और अंगूठे पर जमा रहेगा. लेकिन मिलावटी हुआ तो पतला तार बनकर शहद बहने लगेगा.

5. ब्रेड से करें असली हनी की पहचान
ब्रेड की मदद से भी असली और नकली शहद की पहचान की जा सकती है. जिसके लिए आप ब्रेड पर शहद को अच्‍छी तरह से लगाकर 5 मिनट तक के लिए छोड दें. थोड़ी देर बाद अगर ब्रेड मुलायम या गीला हो जाता है तो इसका मतलब शहद मिलावटी है. वहीं, अगर असली है तो 5 मिनट बाद भी ब्रेड पर शहद जैसे लगाया है, वैसा ही दिखेगा.

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें