जमशेदपुर. सलून में बाल कटवाना कुछ लोगों को बहुत पसंद होता है, क्योंकि वहां उन्हें अच्छा लगता है. उन्हें अपने बालों की अच्छे से देखभाल करने का समय मिलता है. इसके अलावा, कई लोगों को सलून में बाल कटवाना एक सोशल अनुभव के रूप में भी पसंद होता है, जहां वे दोस्तों या परिवार के साथ समय बिता सकते हैं.
इच्छा तो सभी की रहती है कि वह एक अच्छे सलून में अपने बाल कटवाएं, पर अधिक रेट होने के कारण वे अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पाते हैं. ऐसे में हम आपको कहें कि आप मात्र 10 रुपए देकर एसी में बैठकर एडवांस हेयर कट ले सकते हैं तो आप मानेंगे नहीं. जमशेदपुर के कसीदीह गोल चक्कर के समीप द हेयर स्टोरी ( The Hair Story ) है, जहां पूरे मई महीने में लेडीज और जेंट्स दोनों की एडवांस हेयर कटिंग मात्र 10 रुपए में किया जा रहा है.
सस्ते में कट जाएंगे बाल
लोकल 18 को जानकारी देते हुए संचालक सनी जैसवाल ने बताया कि यह ऑफर लोगों को इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि ये नया सलून है और होडिंग बोडिंग में लाखों खर्च करके प्रचार करने से अच्छा है कि लोगों डायरेक्ट और बेहतरीन ऑफर दिया जाए. 10 रुपए में जो पुरुषों की एडवांस हेयर कटिंग हो रही है, उसकी कीमत 200 रुपए है और लेडीज की हेयर कटिंग 350 रुपए. इसके अलावा 5000 रुपए की हेयर स्मूथिंग और स्ट्रेटनिंग मात्र 3500 रुपए , 5000 रुपए की केराटिन ट्रीटमेंट मात्र 3500 रुपए , 4000 रुपए की हेयर हाईलाइट्स मात्र 2500 रुपए में, 6000 रुपए की बोटॉक्स ट्रीटमेंट मात्र 4500 रुपए में और 15000 रुपए का ब्राइडल मेकअप मात्र 10000 रुपए में किया जा रहा है.
4 घंटे करना पड़ रहा है इंतजार
रोजाना यहां 100 से भी ज्यादा लोग बाल कटवा रहे हैं, जिसमें लड़कों के लिए 4 हेयर ड्रेसर हैं और लड़कियों के लिए 6. बाल कटवाने आई राधिका ने बताया कि 4 घंटे इंतजार के बाद मेरा नंबर आया है. आप भी अगर यहांपर का लाभ उठाना चाहते है तो 8789292516 में संपर्क करके अपनी सीट बुक करवा सकते है.
Tags: Jamshedpur news, Jharkhand News Live, Latest hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 17:46 IST










