गोड्डा : गोड्डा में अगर आपको सस्ते दर पर आदिवासी का पारंपरिक वस्त्र पंछी धोती और पंछी साड़ी चाहिए तो आप गोड्डा के डुमरिया हाट आ सकते हैं. जहां आपको मात्र 125 रुपए की शुरुआती कीमत में पंछी धोती, पंछी साड़ी मिल जाएगी. बता दें कि डुमारिया हाट के कपड़ा बाज़ार में पूरे संथाल परगना से आदीवासी पंछी धोती, साड़ी और लुंगी खरीदने के लिए पहुंचते हैं. जहां आदिवासियों का सबसे सस्ता कपड़ा उपलब्ध हो जाता है. जहां बाजारों में पंछी धोती, साड़ी या लूंगी की 600 रूपए की शुरूआती कीमत से मिलती है. तो वहीं यहां आधे दाम में ग्राहकों को यह कपड़ा मिल जाता है.
कपड़ा बचने वाले अजमतुल्ला ने लोकल 18 को बताया की वह पिछ्ले 3 वर्षो से यहाँ आदिवासियों की पारंपरिक वस्त्र बेचता आ रहा है. जहां हाट में कपड़ा बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि वह यह कपड़ा बिहार के बांका के बौसी और भागलपुर के थोक बाज़ार से खरीद कर लाते है. बिहार के बौसी व भागालपुर में यह कपड़ा उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से लाया जाता है. जहां यह कपड़ा सस्ते कीमत पर मिलता है. गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र के डुमरिया हाट में यह दुकान संथाली बाज़ार में मौजूद है. जहां आप गुगल मैप के इस लिंक से :- https://maps.app.goo.gl/kY4nTEm632gdqLcw7 भी पहुंच सकते है.
कपड़ा विक्रेता अजमतुल्ला ने बताया कि यहां आदीवासी लूंगी की क़ीमत 250 रुपया जोड़ी की दर से शूरू है. यह 500 रुपये तक बेहतर रंग क्वालिटी और डिजाइन में मौजूद है. वहीं धोती 400 रुपये तक बेहतर रंग क्वालिटी और डिजाइन में मौजूद है. साड़ी 1200 रुपया तक बेहतर रंग क्वालिटी और डिजाइन में मौजूद है.
FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 22:03 IST










