कपूरथला: सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत

कपूरथला: सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत

कपूरथला के गांव लक्खन स्थित पड्‌डा अनाज मंडी के पास एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक सुखजीत सिंह की मौत हो गई। सुखजीत सिंह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर नडाला की ओर जा रहा था, तभी अनाज मंडी के पास उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ से जा टकराया।

घटना के बाद घायल सुखजीत को तत्काल जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

नडाला चौकी के इंचार्ज बलजिंदर सिंह के अनुसार, मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच मोटर वाहन अधिनियम के तहत कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें