इंदौर. इन दिनों भीषण गर्मी के कारण हर कोई परेशान हो रहा है. ऐसे में अगर बर्फ की ठंडी-ठंडी वादियां मिल जाएं तो फिर बात ही क्या है. तो आइए इंदौर के स्नो पार्क में जहां आपको बर्फ की वादियों के बीच न केवल गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि आप यहां आकर हिल स्टेशन जैसा लुत्फ उठा सकेंगे.
तेजी से महानगर का रूप लेते इंदौर के बिचौली मर्दाना इलाके में स्नो पार्क भी बन गया है. जहां बच्चों से लेकर बड़े तक बर्फ की ठंडक का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. न केवल इंदौरी, बल्कि बाहर से भी लोग इस स्नो पार्क का आनंद उठाने आते हैं.
मनोरंजन के कई साधन
मई के महीने में गर्मी तेज होती है. ऐसे में जो लोग हिल स्टेशन जैसा मजा इंदौर में ही लेना चाहते हैं. उनके लिए यह स्नो पार्क एक अच्छा विकल्प हैं. वहीं इस स्नो पार्क में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मनोरंजन के कई साधन हैं.
गर्मी के बीच ठंडी का मजा
इस स्नो पार्क को बनाया इस तरह से गया है कि यहां भीषण गर्मी के बीच ठंड का अहसास होने लगता है. स्नो पार्क में आप स्नो हाऊस, रियल स्नो, आईस स्लाइड, म्यूजिक स्कल्पचर्स और स्नो डासिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. पार्क मैनेजमेंट द्वारा जैकेट, स्नो शू और दस्ताने दिए जाते हैं, जो आपके लिए सुविधाजनक रहते हैं.
सुबह से रात कर सकते हैं मस्ती
जो लोग बाहर हिल स्टेशन नहीं जा सकते हैं और बर्फ देखने के शौकीन होते हैं. वह अब यहां आकर आसानी से स्नो पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे. बस इसके लिए आपको 700 रुपए चुकाने होंगे. सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे खुला रहने वाला स्नो पार्क सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जो भी एक बार यहां पर आता है वह दूसरी बार आने की इच्छा भी रखता है. केवल गर्मी ही नहीं, आम दिनों में भी लोग यहां पर एंजॉय करने के लिए पहुंचते हैं.
.
Tags: Mp news
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 15:12 IST










