‘कांग्रेस ऐसी लड़की, जिसने शादी के बाद सरनेम नहीं बदला..,’ ग्वालियर में बोले सीएम मोहन यादव, क्यों कहा ऐसा

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 मई की शाम ग्वालियर पहुंचे. उन्होंने ग्वालियर के मेहगांव में जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के शहर से ही उनका प्रत्याशी बोरी बिस्तर बांधकर हमारे पास आ गया है. कांग्रेस के लोग घंमडी हैं. इनकी सरकार बनी तो एक उद्योगपति को मुख्यमंत्री बनाया, राजा दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन एक गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना तो हाय-हाय करने लगे. सीएम यादव ने कहा कि शादी के बाद लड़की सरनेम बदल जाता है, लेकिन कांग्रेस एक ऐसे सत्ता के भूखे खानदान की लड़की है, जिसने सरनेम नहीं बदला, क्योंकि वोट की भूखी है.

उन्होंने जनता से कहा कि आपने पहला वोट प्रधानमंत्री मोदी को 2014 में दिया तो आंतकवाद खत्म हुआ, दूसरा वोट दिया, तो कोविड में टीके लगे, भगवान राम आयोध्या में बिराजे. आपका इस बार का वोट मथुरा में कृष्ण भगवान के नाम पर है. आज अयोध्या में रामजी मुस्करा रहे हैं. अब मथुरा में भगवान कृष्ण के लिए वोट मिलना चाहिए. कांग्रेस ने बार-बार राम मंदिर के निर्माण में अड़ंगा लगाया. सभी को पता है कि भगवान राम कहां पैदा हुए. लेकिन, कांग्रेस ने कोर्ट में कहा कि उन्हें नहीं पता कि भगवान राम कहां पैदा हुए. कांग्रेस का एक नेता, गांधी परिवार का एक सदस्य राम मंदिर दर्शन करने नहीं गया.

सीएम यादव ने जीतू पटवारी पर किया पलटवार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर सीएम मोहन यादव ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मुझे बड़ा दुख है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एक ओबीसी के मुख्यमंत्री को पचा नहीं पा रहे हैं. वे लगातार हल्की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. जो अपने पक्ष के प्रत्याशी को बचा नहीं पाए वो दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि वे इससे बाज आएंगे. इससे पहले डॉ. मोहन यादव ने सागर के मालथौन में सभा को संबोधित किया. उन्होंने यहां बीजेपी की संसदीय प्रत्याशी लता के समर्थन में प्रचार किया. इसे लेकर उन्होने सोशल मीडिया पर लिखा, भाजपा का एक ही संकल्प, विकसित राष्ट्र, जन-जन का कल्याण. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र एवं जनकल्याण के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं. इसीलिए देश का हर नागरिक उन्हें मोदी तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपने मताधिकार की शक्ति का उपयोग करने का संकल्प कर चुका है.

Tags: Bhopal news, Gwalior news, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Mp news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें