कांग्रेस का 84वां अधिवेशन अहमदाबाद में शुरू, पंजाब कांग्रेस के नेता भी शामिल

कांग्रेस का 84वां अधिवेशन अहमदाबाद में शुरू, पंजाब कांग्रेस के नेता भी शामिल

पंजाब कांग्रेस के नेता पार्टी के गुजरात में होने वाले अधिवेशन में पहुंचे। उनके साथ पंजाब के सीएम  सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दिखे। - Dainik Bhaskar

राष्ट्रीय कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से अहमदाबाद में शुरू हो गया है, जो 8 और 9 अप्रैल को चलेगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजाब कांग्रेस के कई सीनियर नेता पहुंचे हैं। इनमें पूर्व मंत्री और जालंधर के विधायक परगट सिंह, विधानसभा में डिप्टी सीएलपी लीडर अरूणा चौधरी, कांग्रेस के महासचिव कैप्टन संदीप संधू, एनएसआई के राज्य प्रधान इसप्रीत सिंह समेत कई विधायक और मंत्री शामिल हैं।

पंजाब कांग्रेस की तरफ से इस बाबत एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसमें ये नेता अधिवेशन में शामिल होने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा पहले ही वहां पर पहुंच चुके हैं।

राजा वडिंग ने खुद एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कई सांसद भी दिखाई दे रहे हैं। यह अधिवेशन कांग्रेस पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें