वाराणसी. पीएम मोदी तीसरी बार काशी से नामांकन करेंगे, काशी के जनता के लिए यह किसी बड़े सौगात से कम नहीं है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि काशी में दिखने वाली नरेंद्र मोदी के लिए यह अनोखी भक्ति बयान कर रही है. इसमें एक नाविक ने अपने घर के आंगन में पीएम मोदी का मंदिर ही बनवा दिया है. बड़ी बात यह है कि नाविक का पूरा परिवार सुबह भगवान के पूजन के बाद पीएम मोदी की आरती और पूजन करता है.
शंभु निषाद, पेशे से नाविक और नाविक समाज के नेता भी हैं. शंभु ने अपने घर के आंगन में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर को सजा कर एक मंदिर बना दिया है. शंभु की पत्नी और पूरा परिवार हर दिन पीएम मोदी के नाम से शंखनाद कर पूजा करता है. परिवार, पीएम मोदी की आरती उतारता है. पिछले एक साल से यह पूरा परिवार पीएम मोदी के भक्ति में लीन है. शंभु का कहना है कि पीएम मोदी ने काशी के लिए जो काम कर दिया है वो न किसी ने किया है और ना करेगा. कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को अन्न दिया गया था.
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने से बदल गई जिंदगी, पीएम मोदी भगवान से कम नहीं
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनवाया जिसके कारण जिस नाविक के पास एक नाव हुआ करती थी अब उसके पास पांच-पांच नाव हैं. इससे बेहतर रोजगार मिला है. गंगा प्रदूषण दूर करने के लिए उन्होंने प्रत्येक नाविक को सीएनजी इंजन दिया जो बिल्कुल मुफ्त था. ऐसे में हमारे समाज के लिए पीएम मोदी किसी भगवान से कम नहीं है. इसलिए महादेव और माँ गंगा के बाद हम पीएम मोदी की पूजा करते हैं. शंभु के इस मोदी भक्ति में उनका पूरा परिवार साथ देता है.

नाविकों का रोजगार बढ़ा, इसलिए पीएम मोदी लोकप्रिय
पीएम मोदी जब 2014 में पहली बार नामांकन किया था तो उन्होंने माँ गंगा का संकल्प लिया था. इसके बाद नाविकों को अंदर उनके विकास के लिए उम्मीद जगी थी आज वो उम्मीद विश्वनाथ कॉरोडोर के बाद पूरी हुई है. नाविक समाज के रोजगार में खासा इजाफा हुआ है. यही कारण है कि नाविक समाज पीएम मोदी से खासा प्रभावित है.
.
Tags: Kashi, Kashi Temple, Kashi Vishwanath, Kashi Vishwanath Temple, PM Modi, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 16:21 IST










