Tips For Cleaning Stains: घर के इतने सारे काम होते हैं, कि कभी-कभी किसी काम को जल्दी निपटाने के चक्कर में हम उसपर बहुत अच्छे से ध्यान नहीं देते हैं. ऐसा ही कुछ काम होता है, कपड़े धोने का. जी हां, जब हम अपने धुले हुए कपड़ों को अच्छी तरह से धोए बिना ही सुखा लेते हैं, तो ये साफ दिखने के बजाय गंदे और दिखने लगते हैं. क्योंकि कपड़ों पर डिटर्जेंट के सफेद रंग के दाग रह जाते हैं. आपको बता दें, ये दाग न सिर्फ कपड़ों की खूबसूरती को खराब करते हैं, बल्कि ये आपकी त्वचा में भी खुजली पैदा कर सकते हैं. ऐसे में कपड़ों से डिटर्जेंट के सफेद दागों को हटाना बहुत ही जरूरी हो जाता है. यदि आपके कपड़ों पर भी धोने के बाद आमतौर पर ऐसे ही दाग नजर आते हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप यहां बताए गए ट्रिक्स को ट्राई कर सकते हैं.
1. विनेगर और पानी का घोल
विनेगर एक बहुत ही बेहतरीन नेचुरल क्लीनर एजेंट है, जो डिटर्जेंट के दागों को हटाने में काफी कारगर होता है. इसके लिए सबसे पहले आपको एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका को मिलाना है. फिर इस घोल में दाग वाले कपड़ों को लगभग 30 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें.
2. बेकिंग सोडा का पेस्ट
बेकिंग सोडा भी दाग हटाने में बहुत ही कारगर होता है. ऐसे में थोड़ा सा बेकिंग सोडा पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. सूखने के बाद ब्रश से हल्का रगड़कर कपड़े को धो लें.
3. नींबू का रस
नींबू का रस एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है. ऐसे में रुई को नींबू के रस में भिगोएं और फिर दाग पर रगड़ें. 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. ध्यान दें, कि नींबू के रस का इस्तेमाल रेशमी या सूती कपड़ों पर न करें, क्योंकि इससे कपड़ों का रंग भी उड़ सकता है.
4. बर्तन धोने का साबुन
बर्तन धोने का साबुन भी कपड़ों के जिद्दी दाग हटाने में भी मदद करता है. ऐसे में डिटर्जेंट के दाग को हटाने के लिए गीले कपड़े पर साबुन लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. बाद में गुनगुने पानी से धो लें.
Tags: Life, Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 16:57 IST










