क्रिकेटर सुरेश रैना के मामा के बेटे सहित 2 युवकों की मौत – News18 हिंदी

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सड़क हादसे (Road Accident) में पूर्व भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) के मामा के बेटे की मौत हो गई. हादसे में कुल दो लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस (Kangra Police) ने अब गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के गग्गय एयरपोर्ट के पास पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत यह हिट एंड रन मामला सामने आया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने फरार टैक्सी चालक का पीछा करते हुए उसे मंडी से गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के गग्गल में हिमाचल टिम्बर के पास अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन को चलाते हुए एक टैक्सी ने स्कूटी टक्कर मार दी और फिर आरोपी चालक मौके से भाग गया. घटना में स्कूटी चालक सौरभ कुमार निवासी गगल और शुभम निवासी कुठमां की मौके पर ही मौत हो गई.

क्लीन शेव का फरमानः दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी ने 80 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

मृतकों की पहचान सौरभ (27) पुत्र मांगों राम निवासी गग्गल के रूप में की गई है. वहीं दूसरे युवक की पहचान 19 वर्षीय शुभम पुत्र रुमेल सिंह निवासी गांव बंडी के रूप में की गई है. आरोपी वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया. गग्गल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी शेर सिंह निवासी वाहन को जिला मंडी से गिरफ्तार किया है.

Himachal Pradesh, Kangra Accident

चालक ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन को चलाते हुए एक टैक्सी ने स्कूटी टक्कर मार दी थी.

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने पुष्टि करते हुए बताया कि गगल पुलिस थाना के अंतर्गत रात के समय हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान गगल निवासी सौरभ और बनोई निवासी शुभम के रूप में हुई है. इन युवकों को टक्कर मारकर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा फरार वाहन चालक का पीछा किया गया, जिसे मंडी से डिटेन किया गया, जिसे वापिस कांगड़ा लाया जा रहा है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Tags: Car accident, Himachal Police, Himachal pradesh, Himachal Pradesh News Today, Kangra police, Suresh raina

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें