गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बनीं ब्लॉगर, चंडीगढ़ के माता काली मंदिर में की दर्शन यात्रा
चंडीगढ़: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने नए करियर की शुरुआत ब्लॉगर के रूप में चंडीगढ़ से की। सुनीता ने सिटी ब्यूटीफुल का दौरा करते हुए धनास स्थित माता काली मंदिर में दर्शन किए। खास बात यह रही कि उन्होंने मंदिर तक बाइक से पहुंचकर अपनी आस्था दिखाई।
सुनीता ने बताया कि पिछले डेढ़ साल उनके लिए काफी मुश्किल भरे रहे। “लोगों ने मेरे तलाक और परिवार को लेकर कई अफवाहें उड़ाईं। दुखी होने पर मैं हमेशा अपनी माता रानी के दरबार में जाती हूं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने बताया कि उनकी नई ब्लॉगर पहचान “बीबी नंबर-1” है और किसी भी नई शुरुआत को भगवान के आशीर्वाद के बिना अधूरा मानती हैं। इस कारण उन्होंने चंडीगढ़ में माता महाकाली व काल भैरव के दर्शन किए और प्रार्थना की कि उनका नया अध्याय खुशियों और आशीर्वाद से भरा रहे।
सुनीता ने मंदिर में कहा, “मां काली और मां लक्ष्मी मेरे जीवन की रक्षा करती हैं। जो भी मेरे घर को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे मां बख्शेंगी नहीं।”