चंडीगढ़ के नागरिकों को मिली बड़ी राहत, प्रॉपर्टी टैक्स में कटौती का फैसला

चंडीगढ़ के नागरिकों को मिली बड़ी राहत, प्रॉपर्टी टैक्स में कटौती का फैसला

गुलाबचंद कटारिया पंजाब गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2025: चंडीगढ़ के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है, क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की बढ़ी हुई दरों को अब घटा दिया है। यह फैसला चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा आम जनता और जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने के बाद लिया गया।

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स में वृद्धि को लेकर चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर हरप्रीत कौर बबला और 10 पूर्व मेयरों ने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की थी। इन नेताओं ने गवर्नर से प्रॉपर्टी टैक्स पर रोक लगाने की अपील की थी और कहा कि इससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसके बाद गवर्नर ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर पुनर्विचार करेंगे।

गवर्नर से मुलाकात करने वाले नेताओं में अनूप गुप्ता, रविकांत, आशा जसवाल, अरूण सूद, देवेश मोदगिल, हरप्रीत कौर बबला, सर्वजीत कौर, पूनम शर्मा, राजेश कालिया, कुलदीप कुमार और सुभाष चावला शामिल थे।

इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ोतरी को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी।

अब चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा टैक्स दरों में कटौती के फैसले के बाद, नागरिकों को राहत मिली है और यह निर्णय शहरवासियों के लिए एक बड़ी उम्मीद का संकेत है।

Leave a Comment

और पढ़ें