चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने इमिग्रेशन के मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार, दो पिस्तौल और सात कारतूस बरामद
चंडीगढ़, 20 सितंबर – चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने मनीमाजरा और मोहाली क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीमाजरा पीपलीवाला टाउन निवासी अरविंदर सिंह उर्फ नानू, मोहाली के गांव भाकरपुर निवासी मंटू, और इंदिरा कॉलोनी के निवासी पवन के रूप में की है। जांच में यह भी पता चला है कि पवन पहले जेल जा चुका है और उसका गैंगस्टर काली से भी संपर्क है।
कैसे दबोचा आरोपी डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार की पुलिस पार्टी गश्त पर थी, तभी किशनगढ़ चौक के पास सूचना मिली कि पवन देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा है। पुलिस ने आईटी पार्क के टेक महिंद्रा रोड के पास नाका लगाकर सुबह करीब 6:35 बजे पवन को रोककर तलाशी ली। उसकी काले लोअर की जेब से देसी कट्टा और 8 एमएम केएफ मार्का का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पवन के पास कोई लाइसेंस नहीं था, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।