चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक में विपक्ष का हंगामा, कम्युनिटी सेंटर के रेट तय, ट्यूबल ऑपरेटरों की भर्ती और सफाई व्यवस्था पर गरमाया मुद्दा

चंडीगढ़, 29 जुलाई 2025: चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस बैठक की शुरुआत होते ही विपक्षी पार्षदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें कम्युनिटी सेंटर के किराये, ट्यूबल ऑपरेटरों की भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप और सफाई व्यवस्था जैसे नागरिक विषय शामिल रहे।
कम्युनिटी सेंटर के रेट तय, राशन कार्ड धारकों को मिली राहत
लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद आखिरकार कम्युनिटी सेंटर के रेट को लेकर आम सहमति बन गई। अब शहर के कम्युनिटी सेंटर को तीन कैटेगरी — A, B और C — में बांट दिया गया है। इसके तहत:
-
A कैटेगरी सेंटर का किराया ₹3000
-
B कैटेगरी का ₹2000
-
C कैटेगरी का ₹1000 होगा।










