चंडीगढ़. चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की युवती की हादसे में मौत हो गई. युवती की सहेलियां हादसे में घायल हुई है. वहीं, पुलिस ने चालक को डिटने कर लिया है. फिलहाल, घटना के कारणों का जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर-8 और आठ के डिवाईडिंग रोड पर यह घटना हुई. बुधवार सुबह जब लड़कियां ऑटो में सवार होकर जा रही थी तो हादसे का शिकार हो गई. इस दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. ऑटो में कुल 6 लोग सवार थे. इसमें चार लड़कियां सेक्टर- 26 के खालसा कॉलेज की स्टूडेंट थीं.
Groom Death: 24 अप्रैल की बारात, 25 को शादी और 26 को मौत, 3 दिन में उजड़ गया शिल्पा का सुहाग
एक महिला और एक ऑटो चालक सवार सहित कुल छह सवार थे. इस दौरान में चंबा की रहने वाली 21 साल की अंजली नाम की स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी लड़कियों को सेक्टर 16 के अस्पताल भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक भी काफी गंभीर है, जिसे पीजीआई रेफर किया गया है.पुलिस ने स्कार्पियो चालक को काबू कर लिया है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी.बताया जा रहा है कि अंजलि नया गांव में रहती थी और बुधवार को वह कॉलेज रही थी. उसकी सहेलियों का इलाज चल रहा है. फिलहाल, पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.
.
Tags: Car accident, Chambal news, Chandigarh latest news, Chandigarh Police, Himachal Police, Shimla News Today
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 15:46 IST










