चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में भारी बारिश, घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के करीब
चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में आज सुबह से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। सुखना लेक के दो फ्लड गेट तीन इंच तक खोले गए हैं ताकि जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण घग्गर नदी का जल स्तर खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच गया है।
जीरकपुर के मुबारकपुर इलाके में पानी का बहाव कॉजवे के ऊपर से हो रहा है, जिसके कारण सुरक्षा के लिहाज से उस सड़क को बंद कर दिया गया है। वहीं, प्रभावित कॉलोनियों को खाली करवाया जा चुका है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुबह साढ़े 11 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को अनावश्यक घर से बाहर न निकलने तथा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने सतर्कता बरतने और मौसम की ताजा जानकारी के लिए अपडेट पर नजर रखने का आग्रह किया है।