चंडीगढ़ : CM भगवंत मान से मिले हरभजन-गीता बसरा, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, नई पंजाबी फिल्म मेहर का प्रमोशन

आम आदमी पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा, बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। यह मुलाकात पंजाब भवन, चंडीगढ़ में हुई।
सूत्रों के अनुसार, मुलाकात का मुख्य उद्देश्य उनकी आने वाली पंजाबी फिल्म मेहर का प्रमोशन रहा। इस मौके पर सीएम मान ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और उनके प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष तौर पर राज कुंद्रा और गीता बसरा को फिल्म के लिए बधाई दी।
मंगलवार को राज कुंद्रा, गीता बसरा और हरभजन सिंह गोल्डन टेंपल, अमृतसर माथा टेकने पहुंचे थे। फिल्म रिलीज से पहले टीम ने वाहेगुरु के आगे अरदास की।
फिल्म मेहर की खास बातें
-
राज कुंद्रा इस फिल्म से पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं, वे इसमें करमजीत सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
-
फिल्म को राकेश मेहता ने डायरेक्ट किया है और शूटिंग मोहाली व चंडीगढ़ में हुई है।
-
इसमें एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा सब देखने को मिलेगा।
-
गीता बसरा इस फिल्म से लगभग 10 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं।










