चारधाम यात्रा को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, शुरुआती 15 दिनों तक VVIP दर्शन नहीं होंगे

देहरादून . चारधाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. इसको लेकर सभी राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों को पत्र भेजा है और कहा है कि सरकार शुरुआती 15 दिन वीवीआईपी दर्शन नहीं चाहती. यह पत्र मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भेजा है. इसमें उन्‍होंने वीवीआईपी दर्शन अवॉइड करने की अपील की है. केदारनाथ में खासतौर पर वीवीआईपी दर्शन टालने की अपील की है. दरअसल सरकार की ओर से चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इस बार यात्रा को तीर्थयात्रियों के लिए सरल और सुगम बनाने की कोशिश है.

सरकार की ओर से यह फैसला श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लिया गया है. इसके साथ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भी लेटर की कॉपी भेजी गई है. सुरक्षा के इंतजाम भी पूरे किए गए हैं. केदारनाथ धाम में खास तौर पर सरल और जल्‍दी दर्शन को लेकर खासतौर पर चर्चा हुई है. यहां की तैयारी संबंधी सभी जानकारियों पर सीएम पुष्‍कर सिंह धामी अफसरों के संपर्क में हैं.

तीर्थयात्रियों को ठगी से बचाने के लिए नया तरीका
साथ बताया गया है कि हेली सेवाओं में किसी भी तरह की कालाबाजारी न हो और तीर्थयात्रियों को ठगी से बचाने के लिए नया तरीका निकाला गया है. केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से टिकटों की बुकिंग का इंतजाम किया गया है. इसको लेकर तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए राज्‍य सरकार की व्‍यवस्‍थाओं की जानकारी लें.

चारधाम यात्रा से पहले कराएं हेल्‍थ चेकअप
गढ़वाल कमिश्‍नर ने कहा है कि करीब 18 स्‍थानों पर स्वास्‍थ्‍य जांच केंद्र बनाए गए हैं और तीर्थयात्रियों को पहले ही जांच करा लेनी चाहिए ताकि उन्‍हें पहाड़ों पर दिक्‍कत न आए. वहीं इस बार स्‍थानीय व्‍यवस्‍थाओं से अलग व्‍यवस्‍था बनाई गई ताकि स्‍थानीय निवासियों को दिक्‍कत न हो.

चारधाम यात्रा को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, शुरुआती 15 दिनों तक VVIP दर्शन नहीं होंगे

लाखों लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
भारत में हर साल लाखों लोग चारधाम यात्रा पर जाते हैं. इस यात्रा को काफी मुश्किल माना जाता है. लेकिन कहते हैं ना कि जब मन में आस्था होती है तो लोग आसानी से दुर्गम पहाड़ों की चढ़ाई भी कर लेते हैं. हर साल की तरह इस साल भी लोगों में चारधाम यात्रा के लिए काफी उत्साह है. जैसे ही इस यात्रा की बुकिंग शुरू हुई, लाखों लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया.

Tags: Chardham Panda Purohit, Chardham Yatra, Chardham Yatra Registration, Chardham Yatra SOP, Kedarnath, Kedarnath Dham, Kedarnath Temple, Kedarnath yatra, VIP Seats, When will Chardham Yatra

]

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें