छपरा : सारण में आजकल यात्री एवं चालक के बीच किराया को लेकर झड़प आम हो गई है. किराए को लेकर रोजाना कहीं ना कहीं झड़प हो ही जा रही है. बात इतनी बिगड़ जाती है कि हाथपाई से लेकर मारपीट की नौबत आन पड़ती है. किराए को लेकर उपजे हालात को शांत करने के लिए परिवहन विभाग ने किराया भी निर्धारित कर दिया. इसके बावजूद विवाद थमने के बजाए बढ़ते ही जा रहा है.
ताजा मामला छपरा सदर अस्पताल के समीप से सामने आया है. जहां किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक और यात्री में भिड़ंत हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि सरे राह दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई और देखने वालों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को शांत कराया.
किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक और यात्री के बीच हो गई मारपीट
स्थानीय संजय सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के द्वारा कुछ दिन पहले किराया निर्धारित किया गया था. चालक निर्धारित किराया लेने के वजाय मनमानी कर रहे हैं और अपने हिसाब से किराया वसूल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग ने वाहन में किराए का लिस्ट चिपकाने के लिए कहा था, लेकिन एक भी वाहन में किराए की सूची नहीं चिपकाया गया है. हालांकि कुछ चालकों ने चिपकाया था.
परिवहन विभाग के निर्देश के बाद कुछ दिन तक तो वाजिद किराया यात्रियों से लिया गया. इसके बाद फिर से मनमानी शुरू हो गई है और चालकों ने किराए का लिस्ट भी हटा दिया है. किराए को लेकर रोज विवाद हो रहा है और अब यह उग्र रूप धारण कर ले रहा है. इसको समय रहते रोक नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
ई-रिक्शा चालक सबसे अधिक करते हैं मनमानी
चाय दुकानदार नीरज कुमार ने बताया कि किराए को लेकर सदर अस्पताल चौक के पास रोजाना बहसबाजी होते रहता है. यात्री और चालक के बीच मारपीट तक की नौबत आ जा रही है. सबसे अधिक मनमानी ई- रिक्शा चालक कर रहे हैं. ई रिक्शा चालक यात्रियों को तो बिठाकर सदर अस्पताल लेकर चले आते हैं जब किराए देने की बात आती है तो बहसबाजी शुरू कर देते हैं. जिला प्रशासन को ई-रिक्शा चालकों पर नकल करने की जरूरत है. चालकों पर नकेल नहीं कसा गया तो कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है, क्योंकि छपरा में यह स्थिति रोजमर्रा में शामिल हो चुका है.
.
Tags: Bihar News, Chapra news, Local18
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 19:58 IST










