देश में एक जगह को दूसरे से जोड़ने के लिए कई हाईवे बनाए गए हैं. इन हाईवे को मेंटेन करने के लिए और इन्हें बनाए जाने की लागत निकालने के लिए टोल बूथ बनाए जाते हैं. कई जगहों पर लोगों को टोल टैक्स भरना पड़ता है. पहले बूथ पर मौजूद कर्मचारी टोल वसूलते थे. लेकिन इस प्रॉसेस को जल्दी करने के लिए फास्टैग के जरिये अब आटोमेटिक टोल वसूला जाता है.
लोगों को इस प्रक्रिया में सिर्फ फास्टैग रिचार्ज करवाना पड़ता है. एक बार फास्टैग रिचार्ज हो जाता है तो बूथ पर लगे सेंसर से टैक्स अपने आप कट जाता है. ऐसे में प्रॉसेस फ़ास्ट हो जाता है. लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें छह दिन से खड़ी कार का एक बार नहीं, बल्कि दो बार टोल कट गया. ठगी का ये अनोखा मामला पुलिस को भी हैरान कर रहा है.
छह दिन से गैराज में खड़ी है कार
मामले को लेकर पीड़ित मोहित ने बताया कि 22 जून को उसके फोन पर मैसेज आया. इसमें हाईवे संख्या 44 से नब्बे रुपए टोल कटने का मैसेज आया था. उन्हें लगा कि शायद पहले का कोई मैसेज आया होगा. इसके बाद उसी दिन फिर से साढ़े ग्यारह बजे भरतपुर-जयपुर हाईवे से पच्चीस रुपए टोल कटने का मैसेज आया. इसे देख वो दंग रह गया क्यूंकि वो उधर कभी गया ही नहीं था.
कस्टमर केयर को की शिकायत
मोहित ने इसके बाद तुरंत कस्टमर केयर को कॉल लगाकर शिकायत दर्ज करवाई. लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. पुलिस के मुताबिक़, अभी ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. इससे पहले फास्टैग की ऐसी ठगी का कोई मामला सामने नहीं आया है. लेकिन बीते कुछ समय से अलवर सहित कई इलाकों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें शातिर दूसरों के फास्टैग को स्कैन कर राशि अपने वॉलेट में मंगवा रहे हैं.
Tags: Ajab Gajab, Highway toll, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2024, 16:30 IST










