जालंधर में नगर कौंसिल भोगपुर के प्रधान चुनाव के दौरान भारी हंगामा हुआ, जिसके कारण आदमपुर हलके के एसडीएम और अन्य अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौके से लौट गए। इसके बाद कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और उनके समर्थकों ने पंजाब सरकार और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
विधायक ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव में हस्तक्षेप कर रही है और चुनाव रद्द करवाने की कोशिश कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस के जीते हुए आठ उम्मीदवारों ने चुनाव न होने का विरोध किया और जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर धरना भी दिया, हालांकि कुछ देर बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
सुखविंदर कोटली ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना जाना था तो सरकार ने चुनाव प्रक्रिया में खलल डाला। बाद में तहसीलदार ने जानकारी दी कि चुनाव की अगली तारीख 26 जनवरी के बाद जल्दी ही दी जाएगी।