जालंधर: पास्टर अंकुर नरूला पर भद्दी शब्दावली के मामले में दो यूट्यूबर्स के खिलाफ केस दर्ज
पंजाब के जालंधर में ईसाई समाज के प्रसिद्ध पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने दो यूट्यूबरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला थाना सदर में दर्ज किया गया है।
पुलिस ने गांव फोलड़ीवाल के विकटर गोल्ड के बयान पर दमन ढींगरा और मनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों यूट्यूब चैनल “अश्लीलता” पर एक वीडियो अपलोड कर रहे थे, जिसमें उन्होंने पास्टर अंकुर नरूला और ईसाई समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और भद्दी भाषा का प्रयोग किया। वीडियो के वायरल होने के बाद ईसाई समाज के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने वीडियो को अहम सबूत के रूप में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी यूट्यूबर्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर उन्हें आरोपी बनाया है।