जैस्मीन भसीन ने शेयर की शानदार वीडियो, फैंस ने लुटाया दिल खोलकर प्यार, यूजर बोले-‘शाहरुख के साथ…’

नई दिल्ली. जैस्मीन भसीन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. अपने करियर में उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर खूब नाम कमाया है और अपनी अलग पहचान बनाई है. इन दिनों एक्ट्रेस मॉरीशस में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है.

जैस्मीन इन दिनों मॉरीशस में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस अपनी जिंदगी को खुलकर जीना पसंद करती हैं. इस बात के बार में उन्होंने उस वक्त भी बताया था जब वह बिग बॉस के शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

जैस्मीन ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में जैस्मीन भसीन ने आनंद लेते हुए अपने फैंस के लिए समुद्र तट की एक झलक शेयर की है. उन्‍होंने इस जगह को ‘स्वर्ग’ बताते हुए कहा कि वह इस आइलैंड को छोड़ना नहीं चाहतीं. ‘बिग बॉस 14′ में हिस्सा ले चुकीं जैस्मीन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ छुट्टियों पर थी, एक्ट्रेस की इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक ने तो लिखा दिया है कि वह शाहरुख के साथ फिल्म डिजर्व करती हैं.’

.

FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 21:00 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें