इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में इन दिनों सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की श्रीमद्भागवत कथा चल रही है. एमआर-9 लिंक रोड पर कनकेश्वरी गरबा परिसर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कैबिनट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से कहा कि गुरु होने के नाते आज्ञा दे रहे हैं, नाइट कल्चर को बंद करें. इससे समाज को खतरा है.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कहा कि नाइट कल्चर निशाचरों के लिए है. इंदौर में निशाचर थोड़ी धार्मिक लोग रहते हैं. यह शहर शिव भक्त मां अहिल्या की नगरी है. नाइट कल्चर से हमारी संस्कृति पर दुष्प्रभाव पड़ेगा. ये हमारी अस्मिता पर दाग है, इस तरह के अशोभनीय कार्यों पर रोक लगनी चाहिए.
‘सनातन को मानने वाले परेशान’
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इंदौर की एक और बात सामने आई है, जिस पर मुझे बोल देना चाहिए. इंदौर में एक नाइट कल्चर बढ़ गया है. नाइट कल्चर के नाम पर गंदगी बढ़ने लगी है. क्राइम बढ़ेंगे. हम अपने प्रिय कैलाश विजयवर्गीय से कहेंगे कि शासन प्रशासन को आदेश देकर यह नाइट कल्चर बंद करवाया जाए, क्योंकि यहां के हिंदुत्ववादी लोग परेशान हैं. सनातन को मानने वाले परेशान हैं. इंदौर आपका है. इंदौर पितरेश्वर हनुमान जी का है. आप हमारे हैं. लोगों की भावनाएं थी. गुरुजी इस बात को बोल दें तो गुरु होने के नाते आज्ञा दे रहे हैं. आप नाइट कल्चर बंद करवा दो.
नाइट कल्चर से अपराध बढ़ेगा
उन्होंने कहा कि नाइट कल्चर निशाचरों के लिए है. इंदौर में धार्मिक लोग रहते हैं. यह शहर शिव भक्त मां अहिल्या की नगरी है. नाइट कल्चर से संस्कृति पर दुष्प्रभाव पड़ेगा. अपराध बढ़ेगा. इससे पुलिस और सरकार का काम बढ़ेगा. इन पर रोक लगाना जरूरी है.
अब कृष्ण भी माखन-मिश्री खाएंगे बस देखते जाओ
धीरेंद्र शास्त्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी की नाम वापसी के सवाल पर कुछ भी कहने से इनकार किया. भारत हिंदू राष्ट्र कब तक बनेगा इसपर कहा कि अयोध्या में राम लला प्रतिष्ठा हो गए है, अब कृष्ण भी माखन-मिश्री खाएंगे बस देखते जाओ. सनातन धर्म हमेशा था और हमेशा रहेगा. सभी को ध्यान रखना है कि परिवार और मित्र की संगत किसके साथ है. पीने वालों के साथ संगत होगी तो पीने की पार्टी में जाएगा और भागवत भक्तों की संगत होगी तो मंदिर जाएंगे. अपने बच्चों की संगत पर ध्यान रखो कि पार्टी वालों की संगत कर रहे हैं या हनुमान जी की.
.
Tags: Dhirendra Shastri, Indore news, Latest hindi news, Local18, Mp news, Pt. Dhirendra Shastri
FIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 20:13 IST










