पंजाब में गर्मी ने दिखाया असर, कई जिलों में लू की चेतावनी जारी

पंजाब में गर्मी ने दिखाया असर, कई जिलों में लू की चेतावनी जारी

पंजाब में आज धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगी। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़, 25 अप्रैल – पंजाब में गर्मी ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। राज्य में आज औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे “सामान्य से काफी अधिक” श्रेणी में रखा है। सबसे अधिक तापमान पटियाला में 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लू का कहर: कई जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के कई जिलों में आने वाले दिनों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।
25 अप्रैल को फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
26 से 29 अप्रैल तक बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, मानसा, संगरूर और बरनाला जिलों में लू की चेतावनी जारी रहेगी।

30 अप्रैल से राहत के आसार

गर्मी से झुलसते पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि 30 अप्रैल से राज्य में बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी मौसम विभाग की ओर से कोई आधिकारिक अलर्ट नहीं आया है, लेकिन हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्य शहरों का हाल

  • अमृतसर: आसमान साफ, तेज धूप। तापमान 17.8°C से 39°C के बीच।

  • जालंधर: साफ मौसम, तेज धूप। तापमान 17.8°C से 38°C तक।

  • लुधियाना: दिन भर धूप। तापमान 20.8°C से 40°C तक।

  • पटियाला: तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 39.8°C तक जाने की संभावना।

  • मोहाली: मौसम साफ, अधिकतम तापमान 39.2°C तक।

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी और लू से बचाव के लिए एहतियात बरतें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें, हल्के और सूती कपड़े पहनें, तथा भरपूर पानी पीते रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें