पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन का संचालन अब सितंबर तक

नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन के संचालन में वृद्धि का फैसला किया है. इस ट्रेन का संचालन 30 जून तक होना था, लेकिन तीन महीने और संचालन किया जाएगा. इस तरह 30 सितंबर तक ट्रेन चलेगी.

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05553/05334 के परिचालन अवधि में विस्तार ट्रेन नंबर 05553/05334 पाटलिपुत्र-गया- पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल पाटलिपुत्र एवं गया से दिनांक 01.07.2024 से 30.09.2024 तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी. इस दौरान इस स्पेशल का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2024, 08:01 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें