पैरों में दो किलो चांदी पहनती थी दादी, पोते को चाहिए था माल, लाया आरी और काट दी टांग!

राजस्थान में आज भी बेटे के जन्म के बाद काफी खुशियां मनाई जाती है. बेटी होने पर जहां लोग मायूस हो जाते हैं, वहीं बेटे का जन्म पूरे परिवार में जश्न की तरह मनाया जाता है. शायद 75 साल की धोली बाई ने भी अपने पोते के जन्म के बाद ऐसी ही खुशियां मनाई होगी. लेकिन उसे क्या पता था कि तेईस साल बाद यही पोता उसकी हत्या कर देगा. हत्या भी इतनी वीभत्स कि देखकर कलेजा कांप जाए.

मामला उयदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र गींगला से सामने आया. यहां दस दिन पहले जंगल में एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली थी. महिला के दोनों पैर कटे हुए थे. महिला के पति धूलजी नागदा ने अपनी पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जब पुलिस ने मामले की जाँच की तो उसका खुद का पोता ही हत्यारा निकला. जिसने बड़ी बेरहमी से अपनी दादी के पैर काट दिए. उसे दादी के पैर में पहने गए चांदी के कड़े चाहिए थे.

इस हाल में मिली लाश
धोली बाई का तेईस साल का पोता ऐयाशी के लिए बदनाम है. वो हर समय घर से पैसों की डिमांड करता रहता था. लड़कियों को घुमाने के लिए उसे पैसे चाहिए थे. लेकिन घर पर किसी ने भी उसे पैसे नहीं दिए. इसके बाद घटना वाले दिन नरेश की दादी मवेशियों को चराने के लिए जंगल ले गई. वहां से शाम को मवेशी तो आ गए लेकिन धोली बाई नहीं आई. जब जंगल में ढूंढा गया तो वहां उसकी टांग कटी लाश मिली. टांगों को काटकर उसमें से चांदी के कड़े निकाले गए थे.

पोते ने किया कारनामा
दादी की लाश मिलने के बाद से नरेश को काफी रोते हुए देखा गया. अंतिम संस्कार के सभी रिवाज में नरेश भी शामिल हुआ. हालांकि, पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हो गया था. जब उन्होंने नरेश से पूछताछ की तो वो टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने एक लाख में दादी के कड़े बेच दिए थे और उन पैसों से अपनी प्रेमिका को घूमा रहा था. हत्या के दस दिन बाद ही पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली.

Tags: Ajab Gajab, Brutal crime, Brutal Murder, Shocking news, Weird news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें