फरीदकोट: गुरप्रीत सिंह हरिनौ हत्याकांड मामले में SIT ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की की अपील, अमृतपाल सिंह और अर्श डल्ला भी आरोपी

फरीदकोट: गुरप्रीत सिंह हरिनौ हत्याकांड मामले में SIT ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की की अपील, अमृतपाल सिंह और अर्श डल्ला भी आरोपी

गुरप्रीत सिंह हरिनौ  और सांसद अमृतपाल सिंह। - Dainik Bhaskar

फरीदकोट के गुरप्रीत सिंह हरिनौ हत्याकांड मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 90 दिन और बढ़ाने का अनुरोध किया है। इस मामले में 8 आरोपियों को पुलिस की हिरासत में लिया गया है, जिनमें 2 शूटर और 3 रेकी करने वाले आरोपी शामिल हैं। फरीदकोट के कोर्ट में आज इस मामले की अगली सुनवाई होने वाली है, और जेल सुपरिंटेंडेंट के माध्यम से सभी आरोपियों को नोटिस भेजा गया है।

गौरतलब है कि इस हत्याकांड में ख़डूर साहिब सांसद और वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह और विदेश में बैठे आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पर यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) लगाया गया है। गुरप्रीत सिंह हरिनौ की हत्या 9 अक्टूबर 2022 को उनके गांव में हुई थी, जब बाइक सवार शूटरों ने उन्हें गोलियां मारी थीं। इस मामले में अमृतपाल सिंह और अर्श डल्ला का नाम सामने आया है, और पुलिस ने उन्हें आरोपी के रूप में नामजद किया था।

एसआईटी ने अदालत में याचिका दायर करते हुए कहा है कि आरोपियों की न्यायिक हिरासत फरवरी के दूसरे सप्ताह में समाप्त हो रही है। अगर 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की जाती, तो आरोपी डिफॉल्ट जमानत के पात्र हो सकते हैं। पुलिस को मामले की गहन जांच के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें