फरीदकोट बहिबल कलां गोलीकांड में फाइनल चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी, पीड़ित परिवार की निष्पक्ष जांच की मांग

फरीदकोट बहिबल कलां गोलीकांड में फाइनल चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी, पीड़ित परिवार की निष्पक्ष जांच की मांग

पंजाब के फरीदकोट में साल 2015 के बहिबल कलां गोलीकांड मामले में राज्य सरकार द्वारा आरोपियों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी के बीच पीड़ित परिवार और इंसाफ मोर्चे के नेता सुखराज सिंह ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच पूरी करने और चार्जशीट दाखिल करने की मांग की है। सुखराज सिंह ने कहा कि पहले की जांच में कई खामियां थीं, जिससे जांच को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मामले में भी जांच को सही तरीके से पूरा किया जाए ताकि लोगों को सच्चा इंसाफ मिल सके।

यह गोलीकांड 14 अक्टूबर 2015 को हुआ था, जिसमें दो सिख नौजवानों किशन भगवान सिंह और गुरजीत सिंह की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। अब तक इस मामले की जांच मुकम्मल नहीं हो पाई है, और यह केस फरीदकोट कोर्ट से चंडीगढ़ जिला कोर्ट में स्थानांतरित हो चुका है।

सुखराज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले गोलीकांडों का जल्द इंसाफ देने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए, उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले को जल्द सुलझाया जाए और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें