फरीदकोट में एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने नववर्ष सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती
नए साल 2025 की शुरुआत के मौके पर पंजाब के फरीदकोट में एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आधी रात को शहर की सड़कों पर उतरकर उन्होंने नववर्ष के कार्यक्रमों के दौरान चल रही सुरक्षा चेकिंग की निगरानी की। जिले में नववर्ष के जश्न के दौरान 500 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, ताकि आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिले और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके।
फरीदकोट जिले के विभिन्न होटलों में नववर्ष के जश्न के तहत करीब 15 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के साथ इस दौरान एसपी और डीएसपी भी मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा की स्थिति का अवलोकन किया। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि जिला पुलिस ने लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैनाती की थी और शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी गई, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।