बहराइच में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 बच्‍चे नहर में डूबे, इलाके में मातम पसरा

बहराइच (उप्र). कोतवाली नानपारा क्षेत्र में बुधवार दोपहर सरयू नहर में नहाने उतरे एक ही परिवार के चार बच्चे डूब गये, जिससे सभी बच्चों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. नहर के तेज बहाव में बह गयी एक लड़की लापता थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर शाम उसका शव भी बरामद हो गया. सभी बच्चों की उम्र 10 से 14 वर्ष है. ग्रामीणों द्वारा नहर के चार बच्चों के डूबने की सूचना के बाद भी 3 घंटे तक तहसील प्रशासन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा तो ग्रामीणों ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाकर चारों बच्चों के शवों को बरामद किया.

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गाँव के रहने वाले 4 बच्‍चे गर्मी से परेशान होकर दोपहर में पास में बह रही सरयू नहर में नहाने गए हुए थे. नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम सभा गिरधरपुर के सामने नहर में गांव के ही आंचल (12), चोइनी (10), राहुल (13) व माही (14) नहर में नहाने उतरे थे. नहाते समय सभी बच्चे नहर के तेज बहाव में डूब गए. मौके पर ग्राम वासियों व गोताखोरों के सहयोग से आंचल और चोईनी का शव नहर से निकाला गया.

गोताखोरों ने राहुल को जब बाहर निकाला तो उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन…
सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए राहुल की सांसें चल रही थीं लेकिन इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मृत्यु हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लापता माही का शव भी बरामद कर लिया गया है. जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि नहर में नहाने गये बच्चों की मृत्यु होना काफी दुखद है. ग्रामीणों ने बताया कि चोइनी और माही सगी बहनें थीं.

बहराइच में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 बच्‍चे नहर में डूबे, इलाके में मातम पसरा

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस और अफसर, ग्रामीण नाराज
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और कोतवाली नानपारा पुलिस दोनों को सूचना दी लेकिन नानपारा तहसील प्रशासन की तरफ से कोई जब नहीं पहुँचा तो ग्रामीणों ने मछली के जाल का सहारा लेते हुए नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया और चारों बच्चो के शवों को बरामद किया है. वहीं बहुत देर से पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही है. वहीं नानपारा तहसील प्रशासन के सुस्त रवैय्ये के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है.

Tags: Aaj tak hindi news, Bahraich news, Hindi news india, Latest hindi news, Today hindi news, Up hindi news, Up news in hindi, Up news live today, Up news today, Up news today hindi

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें