बोकारो:- गर्मी के सीजन में लोग ठंडा पेय पदार्थ पीना चाहते हैं. ऐसे में मार्केट में कई डिंक्स उपलब्ध है. पर बात अगर चॉकलेट मिल्क शेक की हो यह सभी का पसंदीदा है. ऐसे में अगर आप एक से बढ़कर एक टेस्टी मिल्क शेक का आनंद उठाना चाहते हैं तो बोकारो के सेक्टर 4 सिटी सेंटर में स्थित बोकारो फेमश मिल्क शेक स्टॉल पर आएं. यह स्टॉल 5 से अधिक फ्लेवर के मिल्क शेक के लिए प्रसिद्ध है. यहां दूर-दूर से लोग टेस्टी मिल्क शेक पीने के लिए आते हैं.
मिलती है इतनी वैरायटी, दाम भी बजट में
विक्रेता पिंटू ने local18 को बताया कि वो 5 सालों से मिल्क शेक कि बिक्री कर रहे हैं. मेरे यहां चॉकलेट शेक, बादाम शेक, स्ट्रॉबेरी शेक, फालूदा शेख, फ्रूट शेक और काजू शेख उपलब्ध है. जिसे ग्राहक 40 रुपया से लेकर 100 रूपय तक के मिल्क शेक का आनंद उठा सकते हैं. वहीं उनके यहां सबसे अधिक डिमांड चॉकलेट मिल्क शेक की है. एक फूल ग्लास की कीमत 100 रुपया और हाफ ग्लास की किमत 50 रुपया है. उन्होंने बताया कि मेरे स्टॉल पर प्रतिदिन 100 गिलास चॉकलेट शेक की बिक्री हो जाती है.
चॉकलेट मिल्कशेक खास
वहीं, टेस्टी मिल्क शेक बनाने के विधि लेकर पिंटू ने बताया कि इसकी प्रक्रिया बेहद ही आसान है. जिसमें सबसे पहले गर्म दूध को ठंडा कर मिक्सर में डाला जाता है. फिर इसके अंदर चॉकलेट पाउडर आइस क्यूब को और स्वाद अनुसार चीनी दी जाती है. फिर सबको मिक्सर में अच्छे से मिक्स किया जाता है. फिर ऊपर से आइसक्रीम और ड्राई फ्रूट डालकर ग्राहक को परोस दिया जाता है. यह दुकान सुबह 10:00 से लेकर रात के 10:00 बजे तक खुली रहती है. जहां ग्राहक आकर चॉकलेट मिल्क शेक का आनंद उठा सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 19:39 IST










