बालों को बढ़ाने के लिए जादुई है ये नुस्खा, बस सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज, अचानक दिखेगा फर्क

Hair Growth Tips: हर कोई चाहता है कि उसके बाल काले, लंबे और घने हों. इसके लिए वे महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. आजकल हर कोई तरह-तरह के हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेता है. लेकिन जो लोग अपने बालों को प्राकृतिक रूप से लंबा और घना बनाना चाहते हैं. वे अपने दादा-दादी द्वारा बताए गए उपाय अपना सकते हैं. दादी और नानी लोग बालों के लिए सरसों के तेल को सबसे बेस्ट बताती हैं. यह बालों में नमी बनाए रखने और स्कैल्प पर जमी गंदगी को हटाने में कारगर है.

लंबे और काले बालों के लिए आप सरसों के तेल में कुछ चीजें मिलाकर लगा सकते हैं…

सरसों के तेल में मिलाएं करी पत्ते
अगर सरसों के तेल में करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाए तो यह बालों को लंबा और घना बनाने में काफी कारगर साबित हो सकता है. इसके लिए एक छोटे बर्तन में तेल डालकर गैस पर रखें और इसमें एक मुट्ठी करी पत्ता डालकर पकने दें. अच्छे से पकने के बाद आंच बंद कर दें और ठंडा होने के बाद इसका इस्तेमाल करें. इसका प्रयोग सप्ताह में दो बार करें। कुछ समय बाद आपको धीरे-धीरे असर दिखना शुरू हो जाएगा.

कसूरी मेथी
मेथी के बीज न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. आप इसे सरसों के तेल में मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं. जो बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकता है. इसे बनाने के लिए एक बर्तन में सरसों का तेल गर्म करें और फिर उसमें मेथी दाना डालकर कुछ सेकेंड तक पकने दें. ठंडा होने के बाद इसका प्रयोग करें.

आंवला
अगर आप समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान हैं तो आंवला लें और इसे सरसों के तेल में मिलाएं. इसके लिए आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेना होगा, उसे गर्म करना होगा, फिर उसमें आंवला या उसका पाउडर डालें और कुछ सेकेंड तक पकने दें. इसके बाद इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. कुछ मिनट तक इसे लगाने के बाद बालों को शैंपू से धो लें. आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं.

बालों को बढ़ाने के लिए जादुई है ये नुस्खा, बस सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज, अचानक दिखेगा फर्क

मेथी के बीज, आंवला और करी पत्ता सभी प्राकृतिक चीजें हैं. लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी जैसी समस्या भी हो सकती है. इसलिए, इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. इसके लिए आप शुरुआत में त्वचा पर इसकी थोड़ी मात्रा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

(Description: यह मान्यता सामान्य ज्ञान पर आधारित है. कोई भी चीज इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें)

Tags: Beauty Tips, Hair Beauty tips, Tips and Tricks

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें