पश्चिम चम्पारण. रोज़गार की तलाश कर रहे युवक- युवतियों के लिए 4 मई को एक सुनहरा मौका है. बेतिया के सरकारी आईटीआई कॉलेज के कैंपस में जॉब कैंप लग रहा है. इसमें 4 बड़ी कंपनियां शिरकत कर रही हैं. कैंप का आयोजन श्रम संसाधन विभाग और टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से किया जा रहा है. इसमें आईटीआई डिग्री धारक और 12 वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र भाग ले सकते हैं. देश की नामी कंपनियों की कुल 400 पोस्ट पर इस कैंप के जरिए भर्ती होना है.
टाटा मोटर्स, भारत बायोटेक सहित चार बड़ी कंपनियां
आईटीआई कॉलेज में प्लेसमेंट प्रभारी और इलेक्ट्रॉनिक अनुदेशक अविनाश कुमार ने बताया बेतिया के चेक पोस्ट स्थित सरकारी आईटीआई कॉलेज में 4 मई को रोज़गार मेले लगाया जा रहा है. इसमें टाटा मोटर्स, भारत बायोटेक, श्नाइडर इलेक्ट्रिकल और फॉक्सकॉन जैसी बड़ी कंपनियां आ रही हैं. ये इंटरमीडिएट और आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को अच्छी सैलरी पर रोज़गार देने वाली हैं.
आईटीआई छात्र भी कर सकते हैं एप्लाय
खास बात यह है कि इस जॉब कैंप में उन छात्रों को भी मौका दिया जा रहा है जो अभी आईटीआई में पढ़ रहे हैं. भी हिस्सा ले सकते हैं, जो आईटीआई में पढ़ रहे हैं या अभी अभी दाखिला लिया है. कॉलेज के प्राचार्य पवन कुमार ने जानकारी दी कि ऐसे छात्र प्लेसमेंट लेकर दो साल अप्रेंटिस के साथ डिप्लोमा की पढ़ाई भी पूरी कर सकते हैं. उन्हें रोज़गार के साथ डिप्लोमा का सर्टिफिकेट भी मिलेगा.
सैलरी नोट करें
प्लेसमेंट सेल के अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया इस जॉब कैंप में अधिकांशतः 25 वर्ष तक के छात्र एवं छात्रा दोनों भाग ले सकते हैं. चुने गए अभ्यर्थियों को उनके पद के अनुसार कंपनियां 15 से 20 हज़ार रुपया तक की तनख्वाह देंगी. लेकिन आप जिस राज्य के हैं उस राज्य में पोस्टिंग न देकर दूसरे राज्य में दी जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, 10th, 12th, आईटीआई पास आउट सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना है. जॉब मेला आईटीआई कॉलेज कैंपस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगा.
Tags: Champaran news, Job and career, Local18
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 13:26 IST










