भोपाल में मिले देवास से गायब हुए भाई-बहन, बच्चों को पुलिस ने किया सुरक्षित रिकवर, किडनैपर गिरफ्तार

देवास. मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव इलाके से गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के पास से ही तीन मासूम भाई बहन अचानक गायब हो गए थे. पुलिस ने अब तीनों बच्चों को सुरक्षित रिकवर कर दिया है. सीसीटीवी में आरोपी बच्चों को अपने साथ ले जाते हुआ नजर आया था. बताया जा रहा पुलिस ने शुक्रवार सुबह इंदौर से बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया है. आरोपी कमल को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस की टीम बच्चों और आरोपी को लेकर इंदौर से रवाना हो चुकी है.

देवास के खातेगांव से बच्चों का अपहरण कर लिया गया था. एक आरोपी तीन बच्चों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया था. आरोपी का एक सीसीटीवी भी सामने आया था जिसमें 3 बच्चे उसके साथ जाते हुए दिखाई दिए थे. अब पुलिस ने आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

घर के बाहर से गायब हुए थे बच्चे 
दरअसल, खातेगांव के बड़े मोहल्ले से गुरुवार सुबह करीब 11 बच्चे घर के पास ही खेल रहे तीन भाई-बहन गायब हो गए थे. घर वालों को जब इसकी भनक लगी तो आसपास सभी जगह तलाश शुरू की गई. जब तीनों नहीं मिले तो घर वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले जिसमें जवाहर चौक से सुबह 11:13 बजे एक शख्स तीनों बच्चों को अपने साथ पैदल ले जाते दिखा था. सीसीटीवी फुटेज देखकर कुछ लोगों ने संदिग्ध व्यक्ति को कमल के रूप में पहचाना. जिस शादी में बच्चे पहुंचे थे उस शादी समारोह के फोटो और वीडियो भी चेक किए.

इसमें तीनों बच्चे उसी शख्स के पास ही खाना खाते भी दिखे, जो सीसीटीवी में उनके साथ नजर आया था. इसके बाद पुलिस बच्चों की तलाश में संदिग्ध कमल के घर दबिश के लिए पहुंची. फिर पुलिस को पता चला कि वो बच्चों को लेकर इंदौर निकल गया है. इंदौर में कुछ जगहों पर बच्चों और आरोपी को देखे जाने की पुष्टि होने के बाद पूरा महकमा इंदौर में तलाशी में जुट गया. रातभर में कई जगह पुलिस टीम पहुंची. कमल के रिश्तेदारों से पूछताछ की गई. पूरी रात पुलिस टीम की मेहनत का नतीजा सुबह 6:30 बजे निकलकर आया जब तीनों बच्चे सुरक्षित पुलिस के हाथों में आ गए और आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया गया.

FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 13:05 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें