‘मैंने राजनीति भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ही सीखी है…’ देश की सबसे अमीर महिला का बयान – News18 हिंदी

कुरुक्षेत्र.  हरियाणा के उद्योगपति नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.  जिंदल की मां और देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल से न्यूज़ 18 ने Exclusive बातचीत की.

बातचीत में सावित्री जिंदल ने कहा कि जहां मेरा परिवार है, मैं भी वहीं हूं. मेरे पति ओम प्रकाश जिंदल जी ने हरियाणा विकास पार्टी से शुरुआत की थी. हविपा का उस समय भाजपा के साथ गठबंधन था. हमारे लिए भाजपा नई पार्टी नहीं है, बल्कि हमारी घर वापसी हुई है. आज पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ चल रहा है. हम भी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं. मेरे चारों बेटे इकट्ठे हैं और हमारा परिवार मिलता रहता है. तीन बेटे दिल्ली है, तो एक बेटा मुंबई में रहता है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार का अटूट रिश्ता है. मुझे तो राजनीति भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही सिखाई और मैं उनके मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर रही हूं. राजनीतिक पार्टिया अलग हो गई, वह अलग बात है, लेकिन हमारे रिश्ते आज भी मजबूत हैं. सावित्री जिंदल ने कहा कि अब तो नहीं, लेकिन कोरोना के समय जब त्रासदी आई थी और कर्मचारी छुट्टियों पर चले गए थे. तब मैं भी घर में खाना बना लेती थी. ओमप्रकाश जिंदल जी ने जीवन में बहुत संघर्ष किया है और संघर्ष के बलबूते ही इस मुकाम को छुआ है. मैं हर संघर्ष में उनके साथ रही और हर तरह का समय मैंने देखा है. मेरे कार्यकर्ता पूरी तरह से हमारे फैसले के साथ हैं और वह यही कहते हैं कि जहां आप रहोगे, वहीं हम भी रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी बहन की तरह मुझसे लगाव रखते हैं. मुझे खुशी है कि वह हमें इतना मान सम्मान देते हैं.

सावित्री जिंदल ने आगामी विधानसभा चुनाव हिसार से लड़ने से इनकार नहीं किया और कहा अभी तो नवीन जिंदल का चुनाव चल रहा है. इसी में हम व्यस्त हैं. सावित्री जिंदल ने कहा कि वह नवीन जिंदल का जहां प्रचार कर रही है. वहीं, हिसार भी उनका घर है और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कहा है कि वह रणजीत चौटाला के लिए अपना पूरा दमखम लगाए और उन्हें भी जीताकर संसद में भेजें. नवीन जिंदल पर कोयला घोटाले के आरोप लगने पर सावित्री जिंदल ने कहा कि लोग कुछ भी बातें बना लेते हैं. हमने कभी भी किसी का कोई गलत नहीं किया है और ना ही करेंगे.

Tags: Haryana News Today, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Nipun Jindal

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें