Green chutney Benefits and Recipe: गर्मियों में खाने में तीखी और चटपटी चटनी शामिल हो जाए तो खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. घर की बनी चटनी की बात ही अलग होती है. सर्दी हो या गर्मी, जब भी मिल जाए लोग खाना चाहते हैं. चटनी तो कई तरह से और कई चीजों से बनाई जाती है, लेकिन धनिया और पुदीने की चटनी का जवाब नहीं. ये खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है, सेहत के लिए भी बेस्ट है. धनिया और पुदीने को साथ मिलाकर चटनी बनाने से इसके कई फायदे हेल्थ को होते हैं. आयुर्वेदिक डॉ. दीक्षा भावसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धनिया और पुदीने की चटनी के कई फायदे और इसे बनाने की रेसिपी भी शेयर की है. चलिए जानते हैं यहां-
धनिया और पुदीना की चटनी के फायदे (Dhaniya pudina chutney ke fayde)
धनिया और पुदीना में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इन दोनों को मिक्स करके तैयार चटनी खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल मैनेज करती है. इस चटनी के सेवन से मूड में सुधार होता है. नींद नहीं आती है तो ये चटनी खाएं, आप सुकून से सो सकेंगे. थायरॉइड में आप इसे खा सकते हैं. फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए आप धनिया-पुदीना का चटनी खाएं. साथ ही इसे पीसीओएस, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, थकान और अधिक बाल गिरने पर खाना फायदेमंद साबित हो सकती है. ग्लोइंग स्किन के लिए भी आप ये हरी चटनी खा सकते हैं. इसमें फाइबर, आयरन भरपूर होता है. इसमें सिर्फ धनिया, पुदीना ही नहीं, बल्कि करी पत्ता, कच्चा आम, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और कई चीजें डाली जाती हैं, जिससे इसके फायदे और भी अधिक बढ़ जाते हैं. ये हरी चटनी खाने से एनर्जी लेवल भी तेजी से बढ़ती है. एक्ने कम होता है. आंखों की रोशनी सही बनी रहती है. खून को साफ करती है. लिवर डिटॉक्स के लिए भी बेस्ट है.
Tags: Food, Food Recipe, Healthy food, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 12:22 IST










