पटना. इस वक्त आरजेडी खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरजेडी के पूर्व सांसद रामा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद रामा सिंह ने ने मंगलवार को RJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया. बताया जा रहा है कि RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव त्याग पत्र भेज दिया है.
बता दें, रामा सिंह ने हाल ही में RJD की सदस्यता ग्रहण की थी. जानकारी के अनुसार रामा सिंह एलजेपी रामविलास में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि रामा सिंह वैशाली या शिवहर से लोकसभा टिकट चाहते थे. टिकट नहीं मिलने के कारण रामा सिंह का आरजेडी से मोह भंग हो गया था. शायद यही वजह हो सकती है, जिस वजह से रामा सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दिया है.
गौरतलब है कि रामा सिंह पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे हैं. किसी जमाने में वह रामविलास पासवान के खास हुआ करते थे. रामा सिंह का नाम 90 के दशक में तेजी से उभरा था. बता दें, रामा सिंह वैशाली या शिवहर से लोकसभा टिकट चाहते थे. लेकिन, आरजेडी ने वैशाली से मुन्ना शुक्ल को टिकट दे दिया है.
.
FIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 15:06 IST










