लुधियाना उपचुनाव से पहले वार्ड नंबर 61 में गर्माया सियासी पारा, कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

लुधियाना, 12 अप्रैल – पंजाब के लुधियाना जिले के हल्का पश्चिमी में उपचुनाव की तारीख का ऐलान भले ही अभी न हुआ हो, लेकिन इससे पहले ही इलाके में राजनीतिक तनाव गहराने लगा है। ताज़ा मामला वार्ड नंबर 61, कृष्ण नगर से सामने आया है, जहां कुछ लोगों द्वारा वोटर्स की वेरिफिकेशन के नाम पर निजी जानकारी जुटाई जा रही थी।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि यह गतिविधि सत्ता पक्ष द्वारा करवायी जा रही है ताकि चुनाव से पहले विपक्षी वोटर्स की पहचान कर उनके वोट काटे जा सकें।
कांग्रेस का आरोप:
कांग्रेस नेताओं इंद्रजीत इंदी और ममता आशु ने दावा किया कि कुछ लोग खुद को चेयरमेन बताकर लोगों के घरों में जाकर यह पूछताछ कर रहे हैं कि –
-
घर में कौन-कौन रहता है?
-
कितने सदस्य विदेश में हैं?
-
किसे वोट देने वाले हैं?










