लुधियाना के गुरु हरगोबिंद नगर में बाइक सवारों द्वारा फायरिंग, धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच शुरू

लुधियाना के गुरु हरगोबिंद नगर में बाइक सवारों द्वारा फायरिंग, धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच शुरू

मारपीट करते हुए हमलावर सीसीटीवी में कैद। - Dainik Bhaskar

पंजाब के लुधियाना में बीती रात गुरु हरगोबिंद नगर इलाके में बाइक सवारों द्वारा एक घर पर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला भी किया गया। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है, और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घायल मुहम्मद आजाद ने बताया कि गली में एक गोल गप्पे की रेहड़ी खड़ी थी, और उनके बच्चे वहां गोल गप्पे खा रहे थे। इस दौरान कुछ युवक आए और रेहड़ी हटाने के लिए कहने लगे। जब बच्चों ने बताया कि यह रेहड़ी उनकी नहीं है और गोल गप्पे वाला कहीं बाहर गया हुआ था, तो गुस्साए हुए एक युवक ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया। जब उसकी मां बच्चे को बचाने आई, तो युवक ने महिला को भी थप्पड़ मारा। इसके बाद एक बड़ी बहसबाजी हुई और रात को वह युवक कुछ बाइक सवारों को लेकर वापस आया और मोहल्ले में फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस चौकी जगतपुरी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें