लुधियाना को मिला पहला महिला मेयर, इंद्रजीत कौर बने 7वें मेयर
पंजाब के लुधियाना शहर को 20 जनवरी को अपना 7वां मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इंद्रजीत कौर को लुधियाना का मेयर घोषित किया है, और यह शहर के इतिहास में पहली बार है जब कोई महिला मेयर चुनी गई है। यह सीट महिला पार्षदों के लिए आरक्षित थी, और पार्टी ने पहले निधि गुप्ता, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, मनिंदर कौर घुमन और अमृत वर्षा में से किसी एक को मेयर पद के लिए चुनने पर विचार किया था।
हालांकि, बाद में पार्टी ने इंद्रजीत कौर के नाम पर मुहर लगाई। यह जानकारी मिली है कि मेयर के नाम की चिट्ठी दिल्ली से भेजी गई थी। इंद्रजीत कौर का चुनाव लुधियाना के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि शहर की पहली महिला मेयर का पदभार संभालने वाली हैं।