लुधियाना में चार हिंदू संगठन के लोगों पर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने का आरोप, FIR दर्ज

लुधियाना में चार हिंदू संगठन के लोगों पर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने का आरोप, FIR दर्ज

लुधियाना में जिला पुलिस ने चार अलग-अलग हिंदू संगठनों के सदस्यों के खिलाफ फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोप में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने सोशल मीडिया पर हेट स्पीच और भड़काऊ सामग्री पोस्ट की, जिससे देश की एकता को खतरा हो सकता है और विभिन्न धर्मों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है।

थाना हैबोवाल की पुलिस ने हिंदू संगठन के सदस्य रोहित, निवासी मोहल्ला स्टार सिटी, के खिलाफ धारा 152, 196, 353 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि रोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भड़काऊ भाषण और हेट स्पीच फैलाया।

इसी तरह, थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने सोशल मीडिया सेल की जांच के दौरान हिंदू सिख जागृति सेना के अध्यक्ष और हिंदू न्याय पीठ संस्था के सदस्य प्रवीण डंग के खिलाफ मामला दर्ज किया। डंग पर आरोप है कि उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर भड़काऊ भाषण और गलत बयानबाजी की। उसके खिलाफ धारा 196(1), 353(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा, थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने शिव सेना के प्रमुख नेता चंद्रकांत चड्ढा के खिलाफ भी हेट स्पीच पर कार्रवाई की है। चड्ढा पर धारा 196(1), 353(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने शिव सेना पंजाब के सदस्य भानू प्रताप के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का मामला दर्ज किया है। भानू पर आरोप है कि उसने फेसबुक के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस ने उसके खिलाफ भी धारा 196(2), 353(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर उनके गतिविधियों की जांच कर रही है। यह मामला साम्प्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें