हरिद्वार और वैष्णो देवी जा रहे भक्तों की यात्रा पर लगा ब्रेक, लंबी दूरी की ये 2 ट्रेन हुईं रद्द, देखें नया शेड्यूल

बाड़मेर. देश के सरहदी जिले बाड़मेर से चलने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है. किसान आंदोलन के कारण सरहदी जिलों से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है. बठिंडा-धुरी रेल मार्ग पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और किसान आंदोलन के कारण जोधपुर मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है. ये दोनों ट्रेन बाड़मेर से ऋषिकेश और जम्मू तवी तक की थीं. लेकिन अब ये दिल्ली और बठिंडा तक ही चलेंगी.

जोधपुर रेलवे डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन और बठिंडा-धुरी रेल मार्ग के रामपुराफूल और टापा स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग काम प्रगति पर है. इस वजह से बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस बठिंडा तक और किसान आंदोलन के कारण बाड़मेर-जम्मूतवी -बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली स्टेशन तक ही चलेगी.

-ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर -ऋषिकेश एक्सप्रेस 3 से 6 मई और 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन 3 से 7 मई तक बठिंडा से ऋषिकेश स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी. यानि ट्रेन ऋषिकेश न जाकर बठिंडा तक ही चलेगी.

इसी तरह ट्रेन संख्या 14661/14662 बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 3 से 4 मई तक दिल्ली से जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी. इन तारीखों में ये ट्रेन सिर्फ बाड़मेर से दिल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच चलेगी. यानि हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से अपनी यात्रा रद्द करना पड़ेगी. लम्बी दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी.

FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 16:50 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें