खरगोन: आधुनिकता के इस दौर में बच्चे मोबाइल में इतना व्यस्त होते जा रहे हैं कि हमारे धर्म, संस्कृति, सभ्यता, रीति रिवाज, संस्कार, अनुष्ठान, तीज-त्योहार के अर्थ से अनभिज्ञ हो गए हैं. इन्हीं सब चीजों का ज्ञान बच्चों को देने के लिए खरगोन की एक संस्था ने अनोखी पहल की है. एक महीने के प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा दी जाएगी. शिविर पूरी तरह नि:शुल्क है.
दरअसल, शहर की हिंदू संस्कृति एवं संस्कार संस्था द्वारा यह पहल की गई है. शिविर का यह दूसरा वर्ष है. 1 मई से गायत्री मंदिर परिसर में प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है. यह प्रशिक्षण 31 मई 2024 तक चलेगा. 9 से 15 वर्ष तक के बच्चे इसमें भाग ले सकते है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 मई तक जारी है. इच्छुक व्यक्ति अपने बच्चों को प्रवेश दिला सकते है.
संस्कार शिविर में मिलेगा ज्ञान
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजीव शर्मा ने local 18 को बताया की एक माह के इस शिविर में बच्चों को हिंदू धर्म के बारे में बताया जाएगा. जैसे- प्रातः उठकर कराऊ लोचन करना, माता पिता के चरण वंदन करना, मंदिर जानें की आदत डालना, तिलक लगाना, सूर्य देव को अर्घ्य देना, गायत्री मंत्रों एवं ओम का अर्थ सहित अन्य हिंदू धर्म के मंत्रों का अर्थ बताया जाएगा. साथ ही तीज त्योहारों क्यों मनाएं जाते हैं, दैनिक दिनचर्या कैसे होनी चाहिए, नैतिक कार्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.
क्या है टाइमिंग
राजीव ने कहा कि बीते वर्ष भी लगभग 278 बच्चों को शिक्षा दी गई थी. इस साल 250 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है. प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा आयोजित होगी. बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. शिविर का समय रोजाना शाम 5:30 से 6:30 बजे तक रहेगा. पंडित आनंद स्वरूप मलतारे, संजय पाठक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बच्चों को पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी.
प्रवेश के लिए यहां करें संपर्क
गायत्री मंदिर सहित शहर के विजेंद्र ठाकुर मोबाइल 9826358059, सौरभ अग्रवाल 7566069555, दीपेश कानूनगो 8889928429, भारत 9575377210, अमित कौशल 9826590042, लकी कम्युनिकेशन 9826 590042, प्रवीण सराफ 9407401400, राजू दरबार राजपूत 99260 39952, संजय ऑप्टिशियन, 9826152711, लक्ष्मी एवर फ्रेश 9425088426, कृष्ण पाल सिंह राठौर 8770094325, जितेंद्र दांगी 9893137177 के नंबरों पर संपर्क करके फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं.
Tags: Local18, Mp news, Summer vacation
FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 17:47 IST










