हिमाचल: नारकंडा में सेब के पेड़ की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर घायल

हिमाचल: नारकंडा में सेब के पेड़ की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर घायल

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नारकंडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा नारकंडा के एकांतबाड़ी में सुरेश वर्मा के बगीचे में हुआ, जब पिता-पुत्र सेब के बगीचे में काम कर रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल निवासी 58 वर्षीय तिल बहादुर और उनके 30 वर्षीय पुत्र कर्ण बहादुर बगीचे में सेब की कटाई का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक सेब का पेड़ जड़ से उखड़कर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को ठियोग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तिल बहादुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कर्ण बहादुर को गंभीर हालत में आई.जी.एम.सी. रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक तिल बहादुर और उनका बेटा कंडयाली में हेम चंद के घर पर रहते थे और सुरेश वर्मा के बगीचे में काम कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें