अंबाला में सुबह की तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निचले इलाकों में भारी जलभराव

अंबाला | 14 जुलाई 2025:
हरियाणा के अंबाला में सोमवार सुबह अचानक हुई तेज बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के कई निचले इलाकों और अंडरपासों में भारी जलभराव हो गया, जिससे आमजन को यातायात और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
मुख्य प्रभावित क्षेत्र:
बारिश के बाद जिन इलाकों में सबसे ज्यादा जलभराव की स्थिति देखी गई, वे हैं:
-
बराड़ा: अधोया रोड, अनाज मंडी, रेलवे अंडरपास, बीडीपीओ ऑफिस के सामने मुख्य सड़क, बंसल पैलेस चौक से बराड़ा गांव की ओर जाने वाला मार्ग
-
अंबाला शहर: जंडली, लक्ष्मी नगर, ईंको अंडर पास, माता रानी चौक, उत्तरांचल कॉलोनी, मॉडल टाउन रोड, जंडली अंडर पास
इन क्षेत्रों में गाड़ी चालकों से लेकर पैदल यात्रियों तक को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पंप चालू, मगर हालात जस के तस
नगर निगम ने दावा किया है कि जलभराव से निपटने के लिए पंप सेट लगाए गए हैं और पानी निकालने का काम जारी है। लेकिन ground reality में कई जगहों पर अब तक भी पानी जमा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
मेयर का बयान: “इतना पानी एक साथ निकले तो समय लगता है”
अंबाला की मेयर ने स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“अगर बाथरूम में भी एक साथ एक बाल्टी पानी डाल दो तो उसको निकलने में टाइम लगता है। यहां तो सैकड़ों बाल्टी पानी एकत्र हो गया है। हम प्रयास कर रहे हैं, पंप चालू करवा दिए गए हैं। जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।”










