अनिल विज ने दिया बयान: हिंदुस्तान हिंदुओं का घर, राहुल गांधी पर भी कसा तंज

अनिल विज ने दिया बयान: हिंदुस्तान हिंदुओं का घर, राहुल गांधी पर भी कसा तंज

 

 

Anil Vij says he wants to be Haryana CM if BJP wins elections: 'I am the  senior-most MLA' | Latest News India - Hindustan Times

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “हिंदुस्तान हिंदुओं का घर है, हिंदुस्तानी अपने घर में अपने आराध्य का नाम नहीं लेंगे तो किसका नाम लेंगे?” उन्होंने इस बयान के जरिए महबूबा मुफ्ती की बेटी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें जय श्री राम के नारे को “जबरदस्ती” चलाए जाने की बात की गई थी।

विज ने आगे कहा, “हिंदुस्तान का संधि विच्छेद भी करो तो हिंदुओं का स्थान, बाकी सब यहां पर मेहमान,” और यह भी जोड़ा कि “हिंदू हिंदुओं का स्थान, बाकी सब यहां मेहमान हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “हिंदुस्तान हिंदुओं का ही है, तभी इसका नाम हिंदुस्तान रखा गया है”। उनका यह बयान हिंदू धर्म और देश के सांस्कृतिक स्वाभाव को लेकर उनके दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है।

राहुल गांधी पर तंज

केंद्र सरकार पर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा, “राहुल गांधी किस आधार पर कह रहे हैं, बिना किसी आधार के बिना सिर पैर की बातें मारना ठीक नहीं है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अब तो राहुल गांधी की थोड़ी उम्र ज्यादा हो गई है और अब तो समझ आ जानी चाहिए”

कांग्रेस की हार पर विजय की प्रतिक्रिया

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी द्वारा हरियाणा चुनाव की समीक्षा पर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा, “अब दिल के बहलाने को ग़ालिब ख्याल अच्छा है। ये हार तो गए हैं, आप किसी भी प्रकार से अपने दिल को समझा ले। लेकिन हकीकत तो यह है कि जनता ने इनको नाकार दिया है।” उन्होंने कहा कि “राजनीति का तकाजा ये है कि जनता के फैसले को सहर्ष स्वीकार कर लेना चाहिए”

यह बयान भारतीय राजनीति के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बयान है, जिसमें अनिल विज ने धार्मिक पहचान और राजनीतिक बयानबाजी को जोड़ते हुए कुछ तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया।

Leave a Comment

और पढ़ें