अनुपम खेर ने दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर के साथ काम करने पर जताई आलोचना

अनुपम खेर ने दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर के साथ काम करने पर जताई आलोचना

मुंबई – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों एक नई चर्चा में हैं, खासकर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर। अनुपम खेर ने दिलजीत के इस कदम पर कड़ी आलोचना की है और साफ कहा कि अगर वह दिलजीत की जगह होते, तो कभी ऐसा नहीं करते।


अनुपम खेर की आलोचना:

हाल ही में एनडीटीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा, “ये उनका अधिकार है, और उनका मौलिक अधिकार है। लेकिन मैं अपने दृष्टिकोण से कह सकता हूं कि मैं ऐसा नहीं करता।” अनुपम ने एक उदाहरण देते हुए कहा, “अगर कोई मेरी मां को थप्पड़ मारे या मेरी बहन से छेड़खानी करे, और फिर वही व्यक्ति बहुत अच्छा गाता हो, तो मैं उसे यह नहीं कहूंगा कि तुम मेरे घर आकर गाओ।”

उनका कहना था कि “मैं ऐसे इंसान नहीं हूं जो घर पर हो रही गलत चीज़ों को नजरअंदाज कर दूं और सिर्फ कला के लिए उसे स्वीकार कर लूं। मुझे अपनी मां, बहन या पिताजी के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना है। मैं कभी भी किसी को मेरे परिवार के खिलाफ गलत करते हुए, सिर्फ इस आधार पर कि वह कला में माहिर है, मेरे घर में स्वीकार नहीं कर सकता।”


पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन और दिलजीत का विवाद:

पुलवामा हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया गया था, और पहल्गाम आतंकी हमले के बाद से भी यह बैन जारी है। बावजूद इसके, दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ फिल्म “सरदार जी 3” में काम किया है।

इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा, बल्कि ओवरसीज में ही इसे रिलीज किया जाएगा। फिल्म के मेकर्स ने तर्क दिया कि यह फिल्म पहल्गाम हमले से पहले बन चुकी थी और इसमें भारी निवेश हुआ था। वे भारतीय दर्शकों को किसी तरह की ठेस नहीं पहुंचाना चाहते, इसलिए यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं की जा रही।


दिलजीत पर आरोप और बैन की मांग:

भारत में दिलजीत दोसांझ के खिलाफ देशद्रोह के आरोप भी लगाए गए हैं, और उन्हें बैन करने की मांग की जा रही है। उनके पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने के फैसले पर सोशल मीडिया और मीडिया में लगातार बहस हो रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें